दारू: दारू पुलिस ने बरामद कर आवेदिका को सौंपा गुम हुआ मोबाइल
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दारू थाना पुलिस को गुम हुए मोबाइल फोन को रिकवर करने में सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी सहायता से मोबाइल का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। दारू थाना परिसर में थाना प्रभारी की उपस्थिति में आवेदिका सुनीता कुमारी पति- अविनाश राम ग्राम बासोबार निवासी को उसका गुम हुआ मोबाइल सौंपा गया।