मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने रमपुरा गांव में कच्ची शराब बेचने पर 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रमपुरा गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से रमपुरा निवासी पहाडी आदिवासी उम्र 30 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।