पकरीबरावां: पकरीबरावां में एक घर से 10 लाख के आभूषण एवं सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय में हुए चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है। प्राथमिकी के लिए आवेदन 19 अगस्त को दिया गया है। पकरीबरावां बाजार निवासी स्व. शंभू लाल के पुत्र रिंकू कुमार ने पकरीबरावां थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।