टोंक: सदर: गोल डूंगरी में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन टीम से हुई धक्का-मुक्की
Tonk, Tonk | Jun 27, 2026 सदर थाना क्षेत्र के गोल डूंगरी इलाके में शुक्रवार को वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। श्याम मंदिर के पीछे तारबंदी कर किए गए अतिक्रमण को हटाते समय दो-तीन परिवारों ने विरोध किया। इस दौरान एक महिला कुल्हाड़ी लेकर सामने आ गई।