लिट्टीपाड़ा: प्रखंड के रामपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण
Litipara, Pakur | Jan 31, 2024 न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रामपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और साथ-साथ कई दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी मौजूद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर स्थल का निरीक्षण किया गया है।