बेगमगंज: बेगमगंज क्षेत्र में जनभागीदारी से जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, जल गंगा अभियान में तालाब सफाई शुरू
बेगमगंज। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और जल संरचनाओं को जीवित रखने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत विनायकपुर के ग्राम बर्री खुर्द में शुक्रवार को तालाब सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। एसडीएम सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम।