महोबा: महोबा के समाज कल्याण विभाग से तहसील तक टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
Mahoba, Mahoba | Apr 13, 2026 महोबा में पुरानी नियुक्तियों पर टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ सोमवार शाम शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की मांग है कि आरटीई एक्ट 2009 से पहले नियुक्त अध्यापकों को इस परीक्षा से मुक्त रखा जाए।