कोडरमा: कोडरमा में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, प्रदेश पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन सुदृढ़ करने का किया आह्वान
कोडरमा। झुमरीतिलैया स्थित विवेक विला में कोडरमा जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी उपस्थित रहे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की मौजूद थे।