जोधपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शहर की सड़कों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जोधपुर शहर की सड़कों के निर्माण कार्यों, मरम्मत एवं सुधार कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य ज़िले में चल रहे सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, आ रही समस्याओं का निराकरण करना तथा कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश देना था।