जोधपुर: शास्त्री नगर थाना इलाके में मोबाइल टावर से RRU यूनिट हुई चोरी, चोरी की घटना को लेकर पुलिस पहुंची मौके पर
जोधपुर शहर में मोबाइल टावर से RRU यूनिट चोरी करने वाली गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गई है,अब गैंग ने जोधपुर के व्यस्ततम 12वीं रोड चौराहा पुलिस गुमटी के पास लगे मोबाइल टावर से RRU यूनिट चोरी कर ली। कंपनी प्रतिनिधि ने शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। शास्त्री नगर थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।