जोधपुर: खांडा फलसा थाना के हाथी चौक क्षेत्र में गाड़ी जलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
खांडा फलसा हाथी चौक क्षेत्र में 5 दिन पहले एक घर के बाहर स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया और प्रकरण में गिरफ्तार किया गया एक आरोपी लाइट का कार्य करता है जबकि दूसरा उसके साथ में दोस्त था। आग लगाने का कारण आपसी विवाद माना जा रहा है मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।