जोधपुर: मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मेले को देखते हुए पुलिस ने चेतक गाड़ियों में जाँचा सेफ्टी उपकरण- रिस्पांस टाइम
जोधपुर में मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मेले को देखते हुए पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर चेतक गाड़ियों में उपलब्ध पब्लिक सेफ्टी उपकरण और रिस्पांस टाइम का अभियान चलाया गया। कंट्रोल रूम से शाम करीब 6:30 बजे सभी पुलिस की गाड़ियों के लिए एक कॉल गया इस पर जालोरी गेट चौराहे पर रिस्पांस टाइम नोट कर मेले में आने को कहा गया।