जोधपुर: पाल रोड़ स्थित लूणी पंचायत समिति का विधि एवं न्यायमंत्री जोगाराम पटेल ने किया ओचक निरीक्षण
जोधपुर में संसदीय कार्य विधि एवं न्याय मंत्री जोगा राम पटेल ने आज शुक्रवार को पाल रोड स्थित लूणी पंचायत समिति का ओचक निरिक्षण किया।पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी और बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।