सागर नगर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी मंगलवार से शुरू हो रही है जिसको लेकर सोमवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर संदीप जीआर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्टर ने बताया है कि 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां मंडल के निर्देशानुसार फुल प्रूफ है। जहां पेपर लीक होने की संभावना नहीं है।