सागर नगर: आपदा प्रबंधन जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, कलेक्टर ने जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए
कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। कलेक्टर संदीप जीआर ने आपदाओं के प्रति जानकारी व् उनके उपायों एवं प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि समस्त अस्पतालों, स्कूलों व कालेजों में प्रशिक्षण दिया जाये। आपदा से बचाव के उपाय के बारे में लोगों को बताकर आपातकालीन स्थिति में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करें।