जगदलपुर: जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुमलवाड़ा में सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए
सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नानगुर मंडल के ग्राम गुमलवाड़ा में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल होकर शिविर में शामिल ग्रामीणजनों से उनके समास्याओं से अवगत होकर तत्काल समस्याओं का समाधान करने शिविर में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिया।