यादव समाज की गरिमा और सम्मान के लिए महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जनपद औरैया के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी औरैया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में 7 नवंबर 2026 को एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी द्वारा यादव समाज को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई गई।
महासभा ने मांग की कि समाज में सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए ऐसे प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में शामिल होने से प्रतिबंधित किया जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद यादव के साथ आशीष यादव एडवोकेट, कमलेश यादव एडवोकेट, दीवान सिंह यादव एडवोकेट, रेवतीरमण यादव एडवोकेट, बैकुंठ यादव, ध्रुव यादव, जय नारायण शास्त्री, बलराम यादव, ईलू यादव, अवनीश यादव, बृजेश यादव, मेघनाथ यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समाज के सम्मान, स्वाभिमान और एकता के लिए संगठित आवाज।
#AkhilBharatiyaYadavMahasabha #Auraiya #YadavSamaj #दिबियापुर #सामाजिक_सम्मान
Auraiya, Auraiya | Nov 13, 2026