जतारा: टानगा:अवैध रेत खनन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: सूचना छिपाने के आरोप में पटवारी सस्पेंड
टीकमगढ़। जिले में अवैध रेत खनन के मामले में कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने सख्त कार्रवाई करते हुए जतारा तहसील के ग्राम टानगा के पटवारी जितेंद्र बिरथरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद हो रहे अवैध रेत उत्खनन की सूचना पटवारी ने न तो वरिष्ठ अधिकारियों को दी और न ही कोई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।