जहानाबाद: पांडे चक में ठनका से मौत के बाद राजद सांसद सुरेन्द्र यादव व विधायक राहुल शर्मा ने परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना
जहानाबाद के शकूरबाद थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव के बधार में जानवर चरा रहे नरेश यादव नामक एक व्यक्ति पर अचानक ठनका गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।