पयागपुर: सायपुर पुलिया के पास से अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
हुजूरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार के निर्देश पर सायपुर पुलिया के पास से शनिवार देर रात अवैध शराब के साथ अभियुक्त भग्गन उर्फ़ सद्दीक निवासी लखवापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हुजूरपुर पुलिस ने रविवार शाम 6बजे बताया की अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुवे न्यायालय रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस कर्मी बृजेश कुमार, रामभजन मौजूद रहे।