चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा मार्ग पर अफीम के साथ पकड़े गए दो बाइक सवार, आरोपियों में एक पावटा चौक चित्तौड़गढ़ का शख्स शामिल
शंभूपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 किलो 60 ग्राम अफीम पकड़ी. पुलिस अधीक्षक के अनुसार पकड़े गए लोगों में तुरकिया कला निवासी राजमल भील और पावटा चौक चित्तौड़गढ़ का नितेश पुत्र मोदी राम छिपा शामिल है. संदेह के आधार पर थाना प्रभारी ने दोनों को रोका.