मथुरा: ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार, 76 सिम व बुलेरो कार बरामद
मथुरा की कोतवाली पुलिस स्वाट और एसओजी टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी व फर्जी सिम और पहचान पत्र बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मोती मंजिल के पास से गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 76 फर्जी सिम कार्ड, 9 कूटरचित फर्जी पहचान पत्र, 8 मोबाइल फोन और एक बुलेरो कार बरामद की गई है।