ऊन: गढ़ी अब्दुल्ला खां में सड़क पर युवती से मारपीट व छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Un, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो में एक युवक सड़क से गुजर रही महिला को जोर जबरदस्ती कर खींचते हुए मारपीट कर फरार होता नजर आ रहा है। यह घटना 19 अप्रैल की है। लड़की के पिता की शिकायत पर गढ़ीपुख्ता थाने पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।