पदमपुर: बीझबायला में मनरेगा शुरू करने की मांग को लेकर उपतहसील पर किया गया प्रदर्शन
पदमपुर के बीझवायला के उप तहसील पर मनरेगा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से मनरेगा कार्य बंद पड़ा है जिससे मजदूरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है मनरेगा शुरू करने की मांग को लेकर नायाब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।