मंडला: मध्य प्रदेश शासन की पीएचई संपतिया उइके ने निवास पर सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Apr 29, 2026 मंडला स्थित निवास पर बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों से आए लोगों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। मंत्री उइके ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए एक-एक कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।