गुना नगर: करीला मेला जा रहे कुम्भराज के बड़ागांव निवासी व्यक्ति की आरोन के शहरोक गांव के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत
रंग पंचमी पर अशोकनगर जिले के करीला मेला जा रहे कुंभराज थाना के बड़ागांव निवासी कालूराम धाकड़ की बीते रोज आरोन थाना के शहरोक गांव के पास सामने से एक बाइक सवार से हुई टक्कर में मौत हो गई। 20 मार्च को जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया, बाइक से करीला मेला जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।