गुना नगर: गुना निवासी बीएसएफ आईजी राजेश शर्मा का हार्ट अटैक से हुआ निधन, प्रमोशन के बाद ग्वालियर के टेकनपुर बीएसएफ में थे पदस्थ
बीएसएफ के आईजी पद पर पदस्थ गुना निवासी राजेश शर्मा का बीती शाम को हार्ट अटैक से निधन हो गया। 20 मार्च को सामने आई दुखद खबर से गुना में शोक की लहर छा गई। BSF आईजी राजेश शर्मा की शुरुआती शिक्षा गुना के आर्य समाज मंदिर में हुई। पीजी कॉलेज से उन्होंने बीकॉम और LLB किया। 1987 में उनका बीएसएफ में चयन हुआ था। 2 माह पहले उन्हें BSF आईजी रैंक पर प्रमोशन मिला था।