गुना नगर: भुल्लनपुरा में बन रहे भारत माता का मंदिर निर्माण के लिए सहयोग और प्रचार के लिए सर्किट हाउस से शुरु हुई रथ यात्रा
गुना भुल्लनपूरा में भारत माता का मंदिर बनाया जा रहा है। 20 मार्च को सर्किट हाउस गुना में घर-घर से सहयोग और प्रचार करने रथ यात्रा शुरू हुई। समाजसेवी राजेश अग्रवाल भाजपा नेता रमेश मालवीय और ब्लू फोर्स मानव एकता संघ के लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया। मंदिर निर्माण का उद्देश्य लोगों में भारतीय संस्कृति, देश प्रेम और देशभक्ति जागृत करना है।