मक्सूदनगढ़: जंगल में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू की
मक्सूदनगढ़ से लगे लटेरी के जंगल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है 18.11.2026 पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शवकी सूचना जंगल में लकड़िया लेने जाने वाले लोगों ने पुलिस को दी थी ,सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवको बरामद कर, मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं युवक की पहचान मुकेश भील निवासी विदिशा जिले के तौर पर हुई है