लातेहार: रन फोर लातेहार के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा, जिला स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम
जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने रन फोर लातेहार के दौरान शनिवार की सुबह करीब सात बजे कहा कि लातेहार जिला स्थापना दिवस के 25 वे वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने जिलेवासियों को सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।