सकरा: दुबहा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख से अधिक का सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में बंद पड़े घर में ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख से अधिक का सामान चोरी कर ली। इस मामले को लेकर गृहस्वामी अनिल कुमार ने बुधवार सुबह 9बजे में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे स परिवार हरियाणा करनाल में रहते हैं।