किशनगंज: लाखों की लहसुन फसल पर चोरों ने किया हाथ साफ, 20 क्विंटल से अधिक चोरी
भंवरगढ़ में नाहरगढ़ रोड स्थित निजी आवास से चोर किसान की 20 क्विंटल से अधिक लहसुन की फसल चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान कौशल शर्मा ने बताया कि घर में रखी लहसुन की फसल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। चोरी की जानकारी मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने भंवरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।