#गुंडा एक्ट के तहत एक व्यक्ति को 3 माह के लिए किया गया जिला बदर।
#रुद्रप्रयाग को नशामुक्त बनाने तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त अभियुक्त अरविंद सिंह कंडारी पुत्र दयाल सिंह कंडारी, निवासी ग्राम टाट, कोतवाली अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि एवं आबकारी विभाग में कई अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें से पांच अभियोगों में अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध करते हुए सजा भी सुनाई जा चुकी है। अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अध
#follower #highlight #BreakingNews #UttarakhandNews Rudraprayag Police Uttarakhand Bironkhal - Pauri Garhwal