कीर्तिनगर की दो शिक्षिकाओं को उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित
कोटद्वार में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने कीर्तिनगर ब्लॉक की दो शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार 2024-25’ से सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में राजकीय विद्यालय जखण्ड में रसायन विज्ञान की प्रवक्ता श्रीमती गीता चौहान तथा न्यूली में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता श्रीमती बबीता थपलियाल शामिल हैं।
दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्यों और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
दोनों शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि से कीर्तिनगर क्षेत्र सहित शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। उनकी सफलता अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
Parliament Street, New Delhi | Nov 3, 2026