राजपुर: तीसरे दिन खत्म हुआ इंतजार, गागर नदी में डूबे युवक का शव बरामद
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित गागर नदी में डूबे युवक फुलसाय लकड़ा का शव आज तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। युवक की तलाश पिछले दो दिनों से लगातार जारी थी। पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय ग्रामीणों की टीम नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। जानकारी के अनुसार, बरियों उराओंपारा निवासर 22 वर्षीय फुलसाय लकड़ा अपने दोस्त की शादी में शामिल होने ग्राम डकवा आ