चूरू: वार्ड संख्या 1 शिव कॉलोनी में सांड के हमले से 72 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक की मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
Churu, Churu | Apr 13, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या एक शिव कॉलोनी में रविवार को सांड के हमले से 72 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब 72 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक मानसिंह दुकान के सामने खड़े थे तभी सांड ने पीछे से हमला कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है,जहां सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।