चूरू: कालेरा बास के अम्बेडकर भवन में कार्यक्रम हुआ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ व विधायक सहारण ने की शिरकत
Churu, Churu | Apr 13, 2025 चूरू शहर के कालेरा बास स्थित अम्बेडकर भवन मे रविवार शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के तत्वाधान मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ने शिरकत करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।