चूरू: एनएच 52 पर झंकार होटल के पास ट्रक से अवैध शराब जब्त, 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 13, 2025 चूरू की डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए एनएच 52 झंकार होटल के पास एक ट्रक से अवैध शराब जप्त की है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। यह अवैध शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है।