चूरू: बिसाऊ रोड़ के पास सड़क हादसे में गांधी कॉलोनी का युवक घायल, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 13, 2025 चूरू शहर के बिसाऊ रोड़ के पास सड़क हादसे में गांधी कॉलोनी का एक युवक घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।