चूरू: सैनिक बस्ती में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा युवा मोर्चा की मीटिंग आयोजित
Churu, Churu | Apr 13, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास प रविवार को भाजपा युवा मोर्चा की मीटिंग हुई। मीटिंग में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर 21 अप्रैल को चूरू की लाइन पुलिस में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को लेकर चर्चा की गई। यह मीटिंग भाजयुमो जिलाध्यक्ष एम.गोपाल बालाण की अध्यक्षता में आयोजित की गई।