डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 32 अभियुक्त गिरफ्तार, 424.8 लीटर देसी शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।