शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में तीन दिवसीय युवा उत्सव 2026 का समापन
शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय युवा उत्सव 2026 का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। तीन दिनों में छात्राओं ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर युवा उत्सव प्रभारी धीरेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि युवा उत्सव छात्राओं को अपनी प्रतिभा, कला और अभिव्यक्ति कौशल प्रदर्शित करने का माध्यम है। आयोजन में कोलाज, रंगोली, कार्टूनिंग, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्न-मंच, पोस्टर, एकल एवं समूह गायन और नृत्य आदि विधाओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल और शील्ड से पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता करेंगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh Department of Culture, Madhya Pradesh General Administration Department, MP