नवादा पहुंचे प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार बाढ़ में डूबा और सरकार दिया जला रही, जनता सब देख रही चुनाव में देगी इसका जवाब।
नवादा में जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर बुधवार को पहुंचे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया और अपने दोनों प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा । इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और केंद्र की राजनीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्रि सहित एनडीए सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में नीतीश कुमार की तस्वीर तक कई जगहों से गायब है। उन्होंने बेरोजगारी पलायन और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया। उनका कहना था कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए लगातार दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। लेकिन सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं विकसित भारत अभियान को लेकर भी प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है और लाखों लोग परेशान है।जबकि दूसरी तरफ विकसित भारत के नाम पर दिया जलाया जा रहा है, इसका जवाब जनता इस चुनाव में देगी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बिहार की जनता ही परेशान है तो विकास का दवा किसके लिए किया जा रहा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर भी प्रशांत किशोर ने जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीरज कुमार ने क्या कहा और क्या किया यह जनता से छुपा नहीं है। जनता सब देख रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी। वहीं मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थन के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पार्टी के साथ आना चाहता है या समर्थन देना चाहता है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग जनसुराज के साथ आना चाहते हैं उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। नवादा में प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब जनता तय करेगी की हम लोगों को नवादा के नेता की तरफ जाना है या फिर नवादा के बेटा के तरफ रहना है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!
Nawada, Nawada | Oct 7, 2026