गोहद: सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोहद में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा शिविर का शुभारंभ
Gohad, Bhind | May 17, 2026 श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) के तत्वाधान में नगरपालिका स्थित श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को लगभग 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसमें लगभग 50 बच्चों ने धार्मिक ज्ञान प्राप्त किया