धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव साला नगला के ग्रामीण ने दरोगा पर भाई को पीटने का आरोप लगाया, भाई अस्पताल में भर्ती
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव साला नगला में ग्रामीण के भाई को दरोगा ने पीटा परिवार के लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा, सोमवार शाम 6 बजे ग्रामीण अनिल कुमार का कहना है कि उसके भाई निर्दोष को थाने के दरोगा ने बेरहमी से पीट दिया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया और थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।