#बालाघाट
सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत छात्राओं को पानी की बोतलों का वितरण
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में 2 अक्टूबर से प्रारंभ ‘सेवा मेरा योगदान, सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय कन्या शाला लांजी में छात्राओं को पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री संदीप रामटेककर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प नागरिकों की सहभागिता के बिना पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर के साथ-साथ मोहल्ले को भी स्वच्छ रखना चाहिए, पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने के लिए पौधरोपण करना चाहिए तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संतोष नगपुरे ने अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं रमेश असाटकर ने ‘देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें’ प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को सेवा, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश दिया गया।
#सेवा_मेरा_योगदान
#सेवा_संकल्प_अभियान
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026