बहराइच: बहराइच में दीपावली पर विद्युत के प्रकाश से जगमग होंगे विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र, डीएम ने कलेक्ट्रेट में की बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मोनिका रानी के द्वारा बैठक की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सहित कई योजनाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए गए। रविवार को सूचनाधिकारी ने बताया दीपावली पर विद्युत के प्रकाश से जगमग होंगे विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र,133 विद्यालयों,523 आंगनबाड़ी केन्द्रों का विद्युतीकरण हुआ पूरा