बहराइच: पूरेबस्ती गडरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरे बस्ती गडरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह घर मे शव फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।