बहराइच: बहराइच के 25 से 30 ग्रामों में भेड़िए के हमले के मद्देनजर सर्च अभियान जारी, डीएफओ ने दी जानकारी
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) बहराइच वन विभाग अजीत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम करीब 6 बजे बताया कि बहराइच वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत महसी तहसील के लगभग 25 से 30 ग्रामों में भेडियो द्वारा किए जा रहे हमले के दृष्टिगत भेड़िए को पकड़ने को लेकर सर्च अभियान जारी है। इसके लिए दो थर्मल ड्रोन से निगरानी की जा रही है।