बहराइच: जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं रविवार दोपहर को पुलिस द्वारा बताया गया की पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।